सासाराम: चिक टोली मोहल्ले में आपसी रंजिश को लेकर दो पक्षों में हुई मारपीट, दो लोग हुए घायल
सासाराम के चिक टोली मोहल्ले में आपसी रंजिश को लेकर दो पक्षों में मारपीट हो गई। जिसमें दो लोग घायल हो गए दोनों घायलों का नाम नूरेऐसा खातून एवं आफताब आलम बताया जा रहा है। दोनों घायल को बेहतर इलाज के लिए अस्पताल लाया गया है। चिकित्सक के देखरेख में दोनों घायल का इलाज हो रहा है। दोनों घायल के परिजन मौके पर पहुंच गए हैं।