सासाराम: किला मोहल्ले में आपसी रंजिश को लेकर दो पक्षों में हुई मारपीट, पांच लोग हुए घायल
सासाराम नगर थाना क्षेत्र के किला मोहल्ले में आपसी रंजिश को लेकर दो पक्षों में मारपीट हो गई। जिसमें पांच लोग घायल हो गए। सभी घायल का नाम ओमप्रकाश गुप्ता, अमित कुमार गुप्ता, आयुष कुमार गुप्ता, चंदन कुमार गुप्ता, अभिमन्यु कुमार गुप्ता बताया जा रहा है। सभी घायल को बेहतर इलाज के लिए अस्पताल लाया गया है। चिकित्सक के देखरेख में घायलो का इलाज हो रहा है।