झांसी: झांसी में दुल्हन को हेलिकॉप्टर से ससुराल पहुंचाया, शहीद पिता की इच्छा को बेटे ने पूरा किया, अनोखी विदाई देखने गांव उमड़ा
Jhansi, Jhansi | Dec 3, 2024 झांसी में मंगलवार को शादी के बाद एक दुल्हन को हेलिकॉप्टर से विदा किया गया। ऐसा दुल्हन के भाई ने ही किया। क्योंकि, उनके पिता मध्य प्रदेश पुलिस में सिपाही थे। बेटी को हेलिकॉप्टर से विदा करने की उनकी इच्छा थी।लेकिन, बेटी के हाथ पीले होते, उससे पहले ही वे शहीद हो गए। ऐसे में पिता की इच्छा को बेटे ने पूरा किया। दूल्हा भी हेलीकॉप्टर देख चौंक गया।