झांसी: झांसी पुलिस ने चोरों के गिरोह को दबोचा, बरामद की कार, चोरी के उपकरण और 9 लाख कीमत का माल, एसएसपी ने किया खुलासा
Jhansi, Jhansi | Dec 3, 2024 झांसी एसएसपी के निर्देशन में अपराध और अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत स्वाट व थाना शहर कोतवाली पुलिस ने शातिर चोर गिरोह को दबोच कर दर्जनों चोरियों की घटनाओं का खुलास किया है। पुलिस ने पकड़े गए चोर गिरोह के कब्जे से एक कार ओर लोहे को रॉड सहित सोने चांदी के जेवरात और नकदी बरामद की है।