गौरिहार: सिजहरी तिगड्डे लूटकांड का में हुआ खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार; नकदी, कट्टा और बाइक बरामद
गौरिहार थाना क्षेत्र स्थित सिजहरी तिगड्डे में ट्रक चालक से लूट की वारदात को अंजाम देने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों की पहचान सचिन सिंह सेंगर और देवप्रकाश उर्फ अमर लखेरा के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से लूटी गई नकद राशि, 315 बोर का देशी कट्टा तथा घटना में प्रयुक्त अपाचे मोटरसाइकिल जब्त की है।