गरोठ रोड ब्रिज के समीप स्थित शराब अहाते के पीछे जुआ खेल रहे 12 जुआरियों को चिमनगंज मंडी पुलिस ने दबिश देकर गिरफ्तार किया है। उनके पास से 21250 रुपए, ताशपत्ते और अन्य सामग्री जब्त की है। चिमनगंज मंडी पुलिस को मुखबिर ने सूचना दी थी कि गरोठ रोड ब्रिज के समीप स्थित शराब के अहाते के पीछे संचालक अवैध तरीके से जुआ खिला रहा था। सूचना पर पुलिस ने मौके पर दबिश दी जहां