राजगढ़: भारतीय किसान यूनियन महाशक्ति के पदाधिकारी ने पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह से मुलाकात की
भारतीय किसान यूनियन महाशक्ति के राजगढ़ जिले के पदाधिकारी ने किसानों की विभिन्न समस्याओं को लेकर बुधवार शाम 5:00 बजे करीब भोपाल में पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह से मुलाकात की इस दौरान उन्हें राजगढ़ जिले के किसानों की समस्याओं से अवगत कराया। इस दौरान उनके साथ भारतीय किसान यूनियन महाशक्ति के प्रदेश अध्यक्ष राम जगदीश दांगी सहित अन्य उपस्थित रहे।