जनपद के सिधौली थाना क्षेत्र के अल्लीपुर गांव में रहने वाला एक व्यक्ति संदिग्ध अवस्था में चंद्र सिटी के पास पड़ा हुआ मिला था। जानकारी के अनुसार व्यक्ति बेहोशी की हालत में था। जिसके बाद सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची एंबुलेंस के द्वारा व्यक्ति को उपचार के लिए अस्पताल में ले जाकर भर्ती कराया गया है, जहां डॉक्टर के द्वारा उपचार जारी है।