मध्यप्रदेश के बड़वाह ब्लाक के सनावद मे विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल के आगामी निकलने वाले शौर्य संचलन को लेकर प्रखंड बैठक शीतला माता मंदिर में संपन्न हुई। संगठन के जिला पदाधिकारी राजा चौरसिया ने बुधवार रात नव बजे बताया कि विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल सनावद की प्रखंड बैठक जिला पदाधिकारियों की उपस्थिति मे स्थानीय शीतला माता मंदिर परिसर मे आयोजित हुई।