टोंक: टोंक में 12वीं कक्षा के कला वर्ग का परिणाम 96.78%, विज्ञान वर्ग का 97.81% और कॉमर्स का 99.52% रहा
Tonk, Tonk | Mar 31, 2026 टोंक जिले में कक्षा 12वीं कला वर्ग का परिणाम 96.78% रहा है। जबकि विज्ञान वर्ग का 97.81%, कॉमर्स का 99.52 प्रतिशत रहा। जिले में तीनों संकाय में 17642 विद्यार्थी पंजीकृत थे।दूनी निवासी स्वाति गौतम ने कला वर्ग में 99%, डारडाहिंद निवासी संगीता चौधरी ने 98.40%, दूनी निवासी हिमांशु खटाना ने 98.20 प्रतिशत अंक प्राप्त किए हैं।