कुकड़ू: डाटम व चौड़ा गांव में जंगली हाथियों का आतंक, घरों को तोड़ा और फसल बर्बाद
कुकड़ू प्रखंड क्षेत्र के डाटम गांव में बीती रात जंगली हाथियों के झुंड ने जमकर उत्पात मचाया. हाथियों ने गांव में घुसकर डाटम निवासी मिहिर महतो के घर को तोड़ते हुए उसे बुरी तरह क्षतिग्रस्त कर दिया. वहीं चौड़ा गांव के गोंगाडीह टोला में भी हाथियों का कहर देखने को मिला. यहां जगन्नाथ सिंह मुंडा का घर तोड़ दिया गया और घर में रखे धान व आलू को हाथियों ने अपना आहार बना