बरहट: विस्थापित किसानों की पुनर्वास की मांग को ले भाकपा माले की 75 किलोमीटर पदयात्रा शुरू, जमुई जिले भर के सैकड़ो लोग शामिल
Barhat, Jamui | Jun 29, 2026 बरनार जलाशय निर्माण से प्रभावित विस्थापित किसानों के पुनर्वास की मांग को लेकर भाकपा माले के नेतृत्व में सोमवार को सैकड़ों किसानों ने 75 किलोमीटर लंबी पदयात्रा शुरू की। आदिवासी संघर्ष मोर्चा और अखिल भारतीय किसान महासभा के बैनर तले निकली यात्रा बटिया, कालीपहाड़ी, खपरिया और डुमरी होते हुए 3 बजे सोनो चौक पहुंची, जहां सभा आयोजित हुई।