बरेली: ‘I Love Mohammad’ पोस्टर हिंसा का बड़ा खुलासा, मौलाना तौकीर रजा का करीबी यूनुस गिरफ्तार, बरेली पुलिस ने भेजा जेल
“I Love Mohammad” पोस्टर को लेकर 26 सितंबर को भड़की हिंसा की परतें अब तेजी से खुल रही हैं। बारादरी थाना पुलिस ने इस सनसनीखेज मामले में एक और अहम आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आईएमसी प्रमुख मौलाना तौकीर रजा का करीबी और लंबे समय से फरार चल रहा चक महमूद निवासी यूनुस आखिरकार कानून के शिकंजे में आ गया है। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया,