बीना: नगर में धूमधाम से मनाई गई भगवान विश्वकर्मा जयंती, नरसिंह मंदिर के पास से निकली बाइक रैली
Bina, Sagar | Sep 17, 2025 भगवान विश्वकर्मा जयंती नगर में धूमधाम से मनाई गई। नई बस्ती स्थित भगवान विश्वकर्मा मंदिर में पूजा अर्चना के बाद विश्वकर्मा समाज के लोगों ने बाइक रैली का आयोजन किया। बाइक रैली बुधवार को नरसिंह मंदिर के पास से शुरू हो कर अंबेडकर तिराहा सर्वोदय चौराहा गांधी चौराहा महावीर चौक होते हुए नई बस्ती विश्वकर्मा मंदिर पहुंची। जहां पर बड़ी तादाद में लोग शामिल हुए।