फतेहपुर जनपद के बिंदकी कस्बे के निकट खिदिरपुर गांव के समीप जय गुरुदेव मंदिर के वार्षिक उत्सव में रविवार को मंत्र उच्चारण के साथ हवन पूजन किया गया। रविवार को दिन में करीब 1:00 बजे से विशाल भंडारे में हजारों की संख्या से अधिक आए हुए श्रद्धालुओं ने प्रसाद पाया और धन्य हुए। श्रद्धालुओं ने मंदिर में स्थापित विभिन्न देवी देवताओं की पूजा अर्चना कर मन्नत मांगी।