अनूपपुर: ग्राम पंचायत औढ़ेरा में आकाशीय बिजली गिरने से दो गाय और एक बैल की मौत, गांव में मचा हड़कंप
कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत औढ़ेरा में बुधवार को आकाशीय बिजली गिरने से तीन मवेशियों की मौत हो गई। घटना में दो गाय और एक बैल की मौके पर ही जान चली गई। जानकारी के अनुसार, वर्षा के दौरान तेज गरज-चमक और आंधी-तूफान के बीच गौशाला के समीप अचानक आकाशीय बिजली गिर गई। इसकी चपेट में आने से रामचरण कोल और बेनी प्रसाद यादव के तीन पालतू मवेशियों की मौत हुई ।