सुसनेर: किटखेड़ी फीडर की ट्रिपिंग से भड़के उपभोक्ता, परसुलिया रोड स्थित बिजली कम्पनी के दफ्तर पहुंचे, AE ने दिया आश्वासन
किटखेड़ी फीडर से लगातार हो रही अघोषित बिजली कटौती और ट्रिपिंग से नाराज उपभोक्ताओं का गुस्सा आखिरकार सोमवार को फूट पड़ा। बढ़िया से जैन फैमिली रेस्टोरेंट तक के प्रभावित उपभोक्ता 1:30 बजे परसुलिया रोड स्थित बिजली कंपनी के कार्यालय पहुंचे। उन्होंने कार्यपालन यंत्री सिद्धार्थ बंबोरी और जेई इमरान खान को समस्या से अवगत कराया। उन्होंने 7 दिन का आश्वासन दिया है।