ग्वालियर गिर्द: आईटीएम हॉस्पिटल के पीआरओ का अपहरण, चोर गिरोह का सदस्य था युवक, झांसी पुलिस ने किया गिरफ्तार
आईटीएम हॉस्पिटल के PRO के अपहरण का खुलासा चोर गैंग का सदस्य था युवक झांसी पुलिस ले गई थी साथ शनिवार की शाम 5 बजे मिली जानकारी के अनुसार ग्वालियर के झांसी रोड़ इलाके में आईटीएम हॉस्पिटल के PRO को बोलोरो सवार युवकों द्वारा उठाकर ले जाने के मामले में बड़ा खुलासा हुआ है। PRO दिनेश यादव को ले जाने वाली बदमाशों की गैंग नहीं बल्कि झांसी पुलिस की टीम थी।