मैनपुरी: पुलिस लाइन में गणतंत्र दिवस की फुल ड्रेस रिहर्सल परेड का एसपी ने किया निरीक्षण
पुलिस लाइन में पुलिस अधीक्षक गणेश प्रसाद द्वारा आगामी गणतंत्र दिवस के अवसर पर आयोजित होने वाली फुल ड्रेस रिहर्सल परेड का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान परेड की व्यवस्थाओं, अनुशासन, समन्वय एवं समस्त तैयारियों का गहनता से जायजा लिया गया। पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा परेड में सम्मिलित सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को उत्साहवर्धन किया।