मैनपुरी: कुरावली क्षेत्र में ससुराल में गए युवक की संदिग्ध परिस्थिति में हुई मौत, पुलिस ने शव पीएम के लिए भेजा
कुरावली क्षेत्र की गांव बरौलिया में ओछा क्षेत्र के भगवंतपुर निवासी करन पुत्र नरेंद्र सिंह अपनी ससुराल में गए हुए थे। ससुराल से वह बाइक लेकर अपने घर वापस आ रहे थे। तभी सोनई कालेखेत के बीच में वह पड़े मिले। परिजनों के द्वारा उनको उपचार के लिए जिला अस्पताल में लाया गया। जहां उनकी उपचार के दौरान मौत हो गई पुलिस में शव को पीएम के लिए भेज दिया है।