भीलवाड़ा: एसपी सहित पुलिस अधिकारियों ने सनातन मंगल महोत्सव के लिए सुरक्षा संबंधी तैयारियों का लिया जायजा
भीलवाड़ा। हरिशेवा उदासीन आश्रम सनातन मंदिर भीलवाड़ा के महामंडलेश्वर स्वामी हंसराम उदासीन महाराज के मार्गदर्शन में 19 से 26 फरवरी तक होने वाले सनातन मंगल महोत्सव एवं दीक्षा दान समारोह में बड़ी संख्या में जनसमूह उमड़ने एवं विशिष्टजनों (वीआईपी) का आगमन प्रस्तावित होने से पुलिस एवं प्रशासन भी तैयारियों को लेकर सजग हो गए है। सुरक्षा सम्बन्धी तैयारियों का जायजा लिया।