मंडावर: मंडावर में पैंथर की आवाजाही से फैली दहशत, वन विभाग ने लगाया पिंजरा
Mandawar, Dausa | Oct 13, 2025 मंडावर में पैंथर की आवाजाही से दहशत फैली हुई है।पैंथर अब तक आधा दर्जन जानवरों को शिकार बना चुका है। इसे लेकर विभाग के जिम्मेदारों ने 6 दिन बाद सोमवार शाम 5 बजे उसे पकड़ने के लिए पिंजरा लगाया।पहाड़ की तलहटी में बसे एक परिवार के घर में भी पैंथर घुस गया।जिसके चलते लोग अब एक साथ निकलते हैं।वन विभाग के पास पैंथर का रेस्क्यू करने के लिए उपयुक्त संसाधन ही नहीं है।