अकबरपुर: रनिया के घाटमपुर रजबहे में डूबने से राजमिस्त्री की मौत, पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा
रनिया थाना क्षेत्र के रनिया के घाटमपुर रजबहे में राजमिस्त्री की डूबने से मौत हो गई।वहीं सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को गोताखोरों की मदद से रजबहे से बाहर निकलवाया।वहीं मौत की सूचना पर परिजनों में कोहराम मच गया और रो रोकर बुरा हाल हो गया।थाना प्रभारी दिनेश गौतम ने बताया कि मृतक का नाम विपिन कश्यप उम्र 35 वर्ष, किशरवल गांव का रहने वाला है।