भरतपुर: भरतपुर के बीडीए सभागार में खाद्य मंत्री ने विभागीय अधिकारियों की समीक्षा बैठक ली
खाद्य मंत्री बुधवार को बीडीए सभागार में खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग की योजनावार समीक्षा करते हुये अधिकारियों को संबोधित कर रहे थे। बैठक में विधायक डीग कुम्हेर डॉ. शैलेश सिंह, वैर विधायक बहादुर सिंह, जिला कलक्टर कमर चौधरी, जिलाध्यक्ष शिवानी दायमा सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।