गोला: बड़हलगंज रामजानकी मार्ग पर गैस सिलेंडर लेकर घर लौट रही महिला को अवैध मिट्टी लदे तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्रॉली ने मारी टक्कर
Gola, Gorakhpur | May 12, 2026 गोरखपुर के बड़हलगंज कस्बे में मंगलवार को बड़हलगंज-गोला रामजानकी मार्ग पर एक दर्दनाक सड़क हादसे में महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। टाड़ा गांव निवासी सीमा मौर्या अपने पति इंद्रपाल मौर्या के साथ जाईपार स्थित गैस एजेंसी पर सिलेंडर लेने गई थीं। गैस एजेंसी पर अधिक भीड़ होने के कारण वह पैदल ही घर लौट रही थीं।