मेदिनीनगर (डालटनगंज): मेदिनीनगर पुलिस ने पलामू-गढ़वा के तीन बाइक चोरों को किया गिरफ्तार, तीन मोटरसाइकिलें बरामद
पलामू पुलिस ने चोरी मामले में पलामू-गढ़वा के बाइक चोर गिरोह के तीन सदस्यों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से चोरी की तीन मोटरसाइकिलें भी बरामद की गई हैं। यह कार्रवाई गुरूवार को गुप्त सूचना के आधार पर चैनपुर के पनेरीबांध, शाहपुर में की गई। तीनों आरोपियों को शुक्रवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। पुलिस अधीक्षक ने शाम साढे पांच बजे यह जानकारी दी।