पनागर: बरेला: शारदा मंदिर के पास कुएं में गिरी विशाल गोह, कड़ी मशक्कत के बाद सुरक्षित निकाला गया
शारदा नगर (बरेला) के पास एक रिहायशी इलाके में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब एक विशालकाय मॉनिटर लिजर्ड (गोह) अचानक गहरे कुएं में गिर गई। शनिवार सुबह 10 बजे घटना की सूचना मिलते ही रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची और करीब 2-3 घंटे की भारी मशक्कत के बाद गोह को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। टीम के सदस्य अभिलाष वार्ष्णेय ने बताया कि रेस्क्यू के दौरान काफी सावधानी बरतनी पड़ी