नवादा रोड की जल निकासी के लिए 02 करोड़ 38 लाख रुपये की लागत से नाले का निर्माण कराया जायेगा। इसकी स्वीकृति शनिवार शाम 7:00 बजे महापौर डॉ. अजय कुमार की अध्यक्षता में 15 वे वित्त की बैठक में दी गयी। इसके अलावा क्रेगी नाले के सुधार और निर्माण के लिए भी 49 करोड़ 38 लाख की स्वीकृति दी गयी।