कटनी ग्रामीण: बिलहरी के हस्तशिल्प कलाकारों से मिले सांसद बी. डी. शर्मा, मूर्ति निर्माण कला की बारीकियों को जाना
बिलहरी क्षेत्र के हस्तशिल्प और पारंपरिक कला को बढ़ावा देने के उद्देश्य से सांसद बी. डी. शर्मा ने बिलहरी पहुंचकर हस्तशिल्प की दुकानों का भ्रमण किया इस दौरान उन्होंने मूर्ति निर्माण से जुड़े कलाकारों और कारीगरों से मुलाकात कर उनकी कला, कार्यप्रणाली और समस्याओं के बारे में विस्तार से जानकारी प्राप्त की!