बागपत: थाना सिंघावली अहीर पुलिस और स्वाट बागपत की संयुक्त टीम ने मुठभेड़ में घायलावस्था में 2 आरोपियों को किया गिरफ्तार
Baghpat, Bagpat | Apr 28, 2025 मीडिया सैल बागपत द्वारा सोमवार को करीब दस बजकर 54 मिनट पर प्रेसनोट के माध्यम से जानकारी देते हुए बताया गया कि थाना सिंघावली अहीर पुलिस एवं स्वाट बागपत की संयुक्त टीम ने मुठभेड़ में घायलावस्था में आरोपित दिलशाद उर्फ मोनू निवासी हुसैनपुर मुरादनगर और आस मौहम्मद निवासी शाहजंहापुर को गिरफ्तार किया गया।