गुरारू: गुडरु पंचायत: बिहार पुलिस में चयनित आठ अभ्यर्थियों का सम्मान, बीडीओ संभव कुमार सिंह हुए शामिल
Guraru, Gaya | Jun 18, 2026 प्रखंड की गुड़रू पंचायत के बहवलपुर गांव में गुरुवार को मुखिया किरण देवी के आवास पर बिहार पुलिस सम्मान समारोह आयोजित किया गया। जिसकी अध्यक्षता मुखिया पति डॉ कमलेश यादव ने किया। इस अवसर पर बिहार पुलिस में चयनित पंचायत के आठ अभ्यर्थियों को मेडल देकर सम्मानित किया गया। मुखिया किरण देवी ने कहा कि चयनित युवाओं की सफलता अन्य युवाओं के लिए प्रेरणादायक है।