राजगढ़: राजगढ़ में विश्व पर्यावरण दिवस की मौके पर राजगढ़ कलेक्टर और वन विभाग की टीम ने वन मंडल कार्यालय में किया पौधारोपण
विश्व पर्यावरण दिवस की मौके पर जिला वन मंडल कार्यालय में शुक्रवार को दोपहर 2:00 बजे करीब राजगढ़ कलेक्टर गिरीश कुमार मिश्रा, जिला वन मंडल अधिकारी बेनी प्रसाद दौतनिया, जिला पंचायत सीईओ इच्छीत गढ़पाले, एडिशनल एसपी केएल बंजारे,आजीविका मिशन के प्रबंधक संदीप सोनी के द्वारा पौधारोपण किया गया। इस दौरान अन्य अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहे।