पौड़ी: मुख्यमंत्री के पटवारी भर्ती पेपर लीक प्रकरण की सीबीआई जांच के आदेश के बाद भाजपा और युवा मोर्चा ने मनाया जश्न
Pauri, Garhwal | Sep 30, 2025 भारतीय जनता पार्टी और भारतीय जनता युवा मोर्चा की ओर से मंगलवार को ज़िला कार्यालय पौड़ी में एक कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा पटवारी भर्ती पेपर लीक प्रकरण की सीबीआई जांच के आदेश दिए जाने पर मुख्यमंत्री के प्रति आभार व्यक्त करना था।