राजगढ़: सोलर संयंत्र लगाने से किसानों की आय बढ़ी, रबी फसलों की पैदावार में भी इजाफा, राजगढ़ के कृषकों की सफलता की कहानी
Rajgarh, Churu | May 6, 2026 क्षेत्र में सोलर संयंत्र किसानों के लिए आय बढ़ाने का मजबूत माध्यम बनता जा रहा है। जहां पहले किसान वर्षा आधारित बारानी खेती पर निर्भर थे, वहीं अब सोलर ऊर्जा से सिंचाई कर खरीफ और रबी दोनों फसलों में बेहतर उत्पादन लेकर आर्थिक स्थिति सुदृढ़ कर रहे हैं। सादुलपुर क्षेत्र के दो किसानों की सफलता की कहानी अन्य कृषकों के लिए प्रेरणादायक बन रही है।