जंगल कौड़िया पीपीगंज थाना क्षेत्र के ग्राम सभा बढ़नी टोला परसौना में पुरानी रंजिश के चलते युवक पर चाकू से हमला करने का मामला सामने आया। मंगलवार दोपहर हुए हमले में घायल राजन की तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस ने आरोपी सूर्या कन्नौजिया को बृहस्पतिवार को चिउटहा पुल से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश किया जहां से उसे जेल भेज दिया गया।