बांधवगढ़: उमरिया जिले की हर ग्राम पंचायत और नगरीय निकाय में बनेंगे 'आपदा मित्र', स्वयंसेवकों को मिलेगा प्रशिक्षण
जिले में आपदा प्रबंधन को और मजबूत बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल की जा रही है। मध्यप्रदेश राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के निर्देश पर जिले की प्रत्येक ग्राम पंचायत में 2-2 और प्रत्येक नगरीय निकाय में 5-5 आपदा मित्र स्वयंसेवकों का चयन किया जाएगा। कलेक्टर ने सभी जनपद पंचायतों के CEO और नगरीय निकायों के CMO को एक सप्ताह में आपदा मित्र बनाने के आदेश दिए है