हनुमानगढ़: रामसरा नारायण गांव में दवा लाने जा रहे युवक पर दबंगों ने एकराय होकर किया हमला, सोने की चेन छीनी, घायल युवक का इलाज जारी
टाउन थाना क्षेत्र के गांव रामसरा नारायण में अपने दोस्त के साथ मेडिकल स्टोर पर दवा लेने जा रहे युवक पर रास्ते में एकराय होकर आए दबंगों ने मारपीट कर घायल कर दिया। आरोप है कि हमलावरों ने युवक के गले में पहनी सोने की चैन भी छीन ली। घायल युवक को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया, ओर घायल युवक की रिपोर्ट के आधार पर टाउन थाना में मुकदमा दर्ज किया गया है।