ग्वालियर गिर्द: डोंगरपुरा के हनुमान मंदिर में विशाल भंडारा, ऊर्जा मंत्री तोमर ने श्रद्धालुओं को प्रसादी वितरित की
शिंदे की छावनी स्थित डोंगरपुरा के हनुमान मंदिर पर बीते रोज शुक्रवार शाम 7 बजे विशाल भंडारे का आयोजन किया गया।इसमें बड़ी संख्या में स्थानीय लोग और धर्म प्रेमी बंधु शामिल हुए।कार्यक्रम में ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न तोमर भी पहुंचे थे। मंत्री तोमर ने राम भक्त हनुमान की आरती की और सभी की सुख समृद्धि एवं शांति की कामना की और श्रद्धालुओ को प्रसादी भी वितरण की।