बिश्रामपुर: मुखिया धर्मेंद्र चौधरी ने किया 350 फीट पीसीसी सड़क निर्माण का शिलान्यास, ग्रामीणों में खुशी
बुधवार को ग्राम पंचायत लालगढ़ के मोगलाहा पाल टोला में 350 फीट लंबी पीसीसी सड़क निर्माण कार्य का शिलान्यास मुखिया धर्मेंद्र कुमार चौधरी द्वारा किया गया। यह सड़क लंबे समय से जर्जर स्थिति में थी, जिससे विशेषकर बरसात के मौसम में स्थानीय लोगों और राहगीरों को आवागमन में भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता था। ग्रामीणों की समस्या को देखते हुए मुखिया धर्मेंद्र कुमार