बरेली के आंवला में करोड़ों रुपए के फर्जीवाड़े का खुलासा हुआ है। नारी शक्ति नारी सम्मान समिति अध्यक्ष यासमीन जहां की शिकायत पर जनसेवा केंद्र संचालक हरीश कुमार सहित 9 लोगों पर गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज हुआ। आरोपियों पर विधवा पेंशन, पारिवारिक लाभ योजना में फर्जी डॉक्यूमेंट बनाकर मृतकों व गरीबों के खातों से धन निकालने के आरोप हैं। पुलिस ने तीन गिरफ्तार किए।