हैदरगढ़: सिद्धौर स्थित सिद्धेश्वर महादेव में राज्यमंत्री सतीश शर्मा ने पूजा-पाठ किया, देश की सुख-समृद्धि के लिए की प्रार्थना
सिद्धौर कस्बे में स्थित सुप्रसिद्ध पौराणिक श्रीसिद्धेश्वर महादेव मंदिर में राज्यमंत्री सतीश शर्मा ने शनिवार करीब 10 बजे विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। यह पूजा पुरुषोत्तम मास के अवसर पर संपन्न हुई। मंत्री सतीश शर्मा ने इस अवसर पर देश की प्रगति, शांति और नागरिकों की सुख-समृद्धि के लिए प्रार्थना की। उन्होंने लोक कल्याणार्थ यह विशेष पूजा संपन्न कराई।