मिल्कीपुर: परसवां पूरे बरहेलियन गांव में फंदे से लटका मिला युवक का शव, न्यायालय के आदेश के 11 माह बाद हुआ केस दर्ज
थाना इनायतनगर के परसवाँ पूरे बरहेलियन गांव निवासी युवक का शव 8जुलाई 2022 को उसके पड़ोस के मकान की छत की सरिया से लटका मिला था। न्यायालय ने 28अक्टूबर 2024 को केस दर्ज करने का आदेश दिया था। गुरुवार दोपहर 12बजे जानकारी मिली कि न्यायालय के आदेश के 11महीने बाद थाना इनायतनगर की पुलिस केस दर्ज किया है। मृतक का पिता खदेरू ने सीजेएम कोर्ट पर प्रार्थनापत्र दिया था।