शाहपुरा: शाहपुरा में जिला बहाली की मांग को लेकर 10वां स्मरणपत्र सौंपा गया
शाहपुरा को पुनः जिला बनाने की मांग को लेकर जारी आंदोलन थमने का नाम नहीं ले रहा है। हर माह की 28 तारीख को ‘ब्लैक डे’ के रूप में मनाते हुए शनिवार को शाहपुरा जिला बहाल करो संघर्ष समिति ने मुख्यमंत्री के नाम दसवां स्मरणपत्र सौंपकर सरकार को पुराने वादे याद दिलाए। एक वर्ष तीन माह से जारी इस आंदोलन में आमजन का आक्रोश अब खुलकर सामने आने लगा है।