असरगंज प्रखंड के अमैया पंचायत स्थित जवाहरपुर प्राथमिक विद्यालय में गुरुवार 1:00 पीएम को भवन निर्माण कार्य में गंभीर अनियमितता का मामला सामने आया है। एक सप्ताह पहले विद्यालय का एक नया छज्जा टूटकर गिर गया, जबकि कुछ अन्य छज्जे केवल छड़ के सहारे झूलते नजर आए। इस घटना ने निर्माण की गुणवत्ता और बच्चों की सुरक्षा पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। ग्रामीणों ने आरोप लगा