बालाघाट: सरकारी तालाब की जमीन पर अवैध प्लाटिंग, ग्रामीणों के विरोध के बाद प्रशासन ने दिए जांच के आदेश..
बालाघाट जिले में भू-माफियाओं के हौसले बुलंद होने का एक गंभीर मामला सामने आया है... यहाँ के डोंगरिया गाँव में स्थित करीब 100 साल पुराने और 7 एकड़ से अधिक बड़े सरकारी तालाब पर अवैध रूप से कब्जा कर प्लाटिंग की जा रही है... इस अवैध निर्माण और अतिक्रमण के विरोध में अब सैकड़ों ग्रामीण एकजुट हो गए हैं और उन्होंने भू-माफियाओं के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है...