चक्रधरपुर शहर में चोरी की घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही हैं। ताजा मामला नगर क्षेत्र के बांग्लाटांड़ वार्ड संख्या-19 का है, जहां देर रात अज्ञात चोरों ने एक सूने घर को निशाना बनाते हुए लाखों रुपये की संपत्ति पर हाथ साफ कर दिया। प्राप्त जानकारी के अनुसार मोहम्मद साहब के घर के सभी सदस्य किसी काम से बाहर गए हुए थे।