सासाराम: धौडाढ गांव में करंट लगने से एक व्यक्ति की हुई मौत, मौके पर पहुंची धौडाढ थाना पुलिस
Sasaram, Rohtas | Jul 18, 2024 धोडाढ थाना क्षेत्र के धोडाढ गांव में करंट लगने से एक व्यक्ति का मौत हो गई। मृतक व्यक्ति का नाम टुनटुन बिंद बताया जा रहा है। इनके पिता का नाम नागेंद्र बिंद है। घटना के बाद पुलिस मौके पर पहुंचकर मृतक व्यक्ति के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के प्रक्रिया शुरू करती है। घटना के बाद मृतक व्यक्ति के परिजनों में कोहराम मच गई है।