सासाराम: गायघाट गांव में आपसी रंजिश को लेकर गांव के ही लोगों में दो पक्षों में हुई मारपीट, एक व्यक्ति हुए घायल
Sasaram, Rohtas | Jul 18, 2024 गायघाट गांव में आपसी रंजिश को लेकर गांव के ही लोगों में दो पक्षों में मारपीट हो गई। जिसमें यह व्यक्ति घायल हो गए। घायल व्यक्ति का नाम बिंदेश्वर प्रसाद बताया जा रहा है। घायल व्यक्ति को बेहतर इलाज के लिए अस्पताल लाया गया है। चिकित्सक के देखरेख में घायल व्यक्ति का इलाज हो रहा है। घटना के बाद घायल व्यक्ति के परिजन मौके पर पहुंच गए हैं।