बंगाणा: आर्य पब्लिक स्कूल बंगाणा में वार्षिक समारोह मनाया गया, विधायक विवेक शर्मा ने मेधावियों को सम्मानित किया
Bangana, Una | Oct 16, 2025 आर्य पब्लिक स्कूल बंगाणा में वीरवार को वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। समारोह में दोपहर करीब एक बजे कुटलैहड़ विधायक विवेक शर्मा ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। उन्होंने मेधावी बच्चों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। मुख्यातिथि विधायक विवेक शर्मा ने कहा कि शिक्षा ही राष्ट्र के विकास की आधारशिला है।