जहानाबाद के रतनी फरीदपुर प्रखंड कृषि कार्यालय में पदाधिकारियों के आने-जाने का कोई तय समय नहीं होने से किसान परेशान हैं। रबी फसल से जुड़ी शिकायत लेकर पहुंचे किसानों को कार्यालय में न तो अधिकारी मिले और न ही कर्मचारी। किसानों का कहना है कि घंटों इंतजार के बाद भी कोई सुनवाई नहीं हुई। बीडीओ आकांक्षा कुमारी ने मामले की जांच कर कार्रवाई का आश्वासन दिया है।